Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Seraikela Co-Operative Bank Scam: 32 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ा फैसला, कोर्ट का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी दोषी करार

Seraikela Co-Operative Bank Scam: झारखंड के चर्चित 32 करोड़ रुपये के सरायकेला को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में गुरुवार को कोर्ट से एक बड़ा फैसला सामने आया है। जहां चाईबासा की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की विशेष अदालत ने इस मामले में तीन आरोपियों को सजा सुनाई है।



दो को 10 साल, एक को 5 साल की सजा

अदालत ने उस समय के बैंक मैनेजर सुनील कुमार सत्पति और कारोबारी संजय डालमिया को 10-10 साल की सजा दी है। वहीं बैंक कर्मचारी मनीष देवगम को 5 साल की सजा सुनाई गई है। इससे पहले 24 मार्च को कोर्ट ने तीनों को दोषी मान लिया था।


5 साल पुराने बैंक घोटाले में आया बड़ा फैसला, तीन आरोपी गिरफ्तार 

आने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और अब उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह मामला साल 2019 में सामने आया था, जब सरायकेला को-ऑपरेटिव बैंक में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद इसकी जांच CID को दी गई थी।


CID ने इस मामले की गहराई से जांच की और पुख्ता सबूत जुटाए। उसी के आधार पर कोर्ट ने तीनों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !