Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

IGNOU Assignment Submission: इग्रू ने असाइनमेंट जमा करने की तारीख बढ़ाई, छात्रों को मिली राहत

IGNOU Assignment Submission: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जून 2026 में होने वाली टर्म एंड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि में विस्तार किया है. विश्वविद्यालय के इस फैसले से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से जुड़े बड़ी संख्या में छात्रों को राहत मिली है.

नई तय समयसीमा के अनुसार अब छात्र 30 अप्रैल 2026 तक अपने असाइनमेंट जमा कर सकेंगे. पहले निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा करने में कई विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

विश्वविद्यालय ने बताया कि यह निर्णय छात्रों को अतिरिक्त समय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि वे बिना किसी दबाव के अपने असाइनमेंट को पूरा कर सकें. समय की कमी, तकनीकी समस्याओं और अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

इग्रू के इस फैसले के बाद छात्रों को अपने शैक्षणिक कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने का अवसर मिलेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !