Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Chaibasa Crime News: चाईबासा में पड़ोसी ने मुर्गे विवाद को लेकर 50 वर्षीय व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। कदमपुर गांव में परगना सिंकू ने अपने पड़ोसी 50 वर्षीय दामू सिंकू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुर्गे को लेकर शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, दामू सिंकू अपने बागान में काम कर रहा था। इसी दौरान उसका मुर्गा पड़ोसी के घर की ओर चला गया। इस बात से नाराज होकर परगना सिंकू मुर्गे को पत्थर मारने लगा। जब दामू ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई।

गुस्से में कुल्हाड़ी से किया वार
विवाद बढ़ने पर आरोपी घर से कुल्हाड़ी लेकर आया और दामू सिंकू के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण दामू मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी हालत नाजुक हो गई।

इलाज के दौरान हुई मौत
घटना के बाद परिजन उसे पहले टोंटो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे रिम्स, रांची भेजने की सलाह दी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिजन उसे रांची नहीं ले जा सके। इलाज के दौरान रात करीब 1 बजे उसकी मौत हो गई।

आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद आरोपी परगना सिंकू गांव छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !