Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Dhanbad News: अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पॉलिटेक्निक रोड में हड़कंप

Dhanbad: धनबाद शहर के पॉलिटेक्निक रोड में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई परिवार अपने सामान बचाने में जुट गए। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन-चार पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं और अब बिना समुचित पुनर्वास के उन्हें हटाया जा रहा है।
सड़क के चौड़ीकरण के लिए हटाया जा रहा था अतिक्रमण

लोगों ने बताया कि कुछ परिवारों को बरमूडी क्षेत्र में बसाया गया है, लेकिन अधिकतर लोगों के पुनर्वास के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे उनमें भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई पूर्व में जारी नोटिस और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है। अतिक्रमण हटाना आवश्यक है, ताकि सड़क चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्यों को गति मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !