Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Dhanbad News: धनबाद में जनता मजदूर संघ का रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन

Dhanbad News: जनता मजदूर संघ ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर सामूहिक उपवास सत्याग्रह और धरना शुरू किया है। ईस धरने की मुख्य मांग बीसीसीएल के मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन देने की है। संघ के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हुए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
BCCL प्रबंधन पर भ्रष्टाचार और घूसखोरी के गंभीर आरोप
 
संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि कोल इंडिया की बोर्ड बैठकों में श्रमिक हित में नीतियां तो बनाई जाती हैं लेकिन वे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में यह नियम बनाया गया था कि मृत श्रमिकों के आश्रितों को 86 दिनों के भीतर नए एसओपी के तहत नियोजन दिया जाएगा लेकिन 2026 तक एक भी मामले में इस नियम का पालन नहीं किया गया। 

अभिषेक सिंह ने वर्तमान में बीसीसीएल में लगभग 1400 से 1500 नियोजन के मामले लंबित होने का दावा किया हैं। साथ ही उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन पर नियोजन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और घूसखोरी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियोजन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कोयला उत्पादन ठप करने जैसे कड़े कदम भी उठाए जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रबंधन की होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !