Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Market Down: बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी के शेयर्स में भारी गिरावट, ईरान तनाव से शेयर बाजार में सनसनी

Market Down: गुरुवार की सुबह शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। मार्केट खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी करीब डेढ़ फीसदी नीचे आ गया। इसका एक मुख्य कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भाषण बताया जा रहा है।

सेंसेक्स में गिरावट, निवेशकों को लाखों का नुकसान 
सेंसेक्स करीब 1500 अंक से गिरकर खुला और निवेशकों को एक ही मिनट में लगभग 11 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। BSI का मार्केट कैप बुधवार को 422 लाख करोड़ रुपये था, जो गुरुवार को घटकर लगभग 412 लाख करोड़ रुपये रह गया।

सुबह 09:16 बजे मार्केट खुलने पर सेंसेक्स 1,385.82 अंक 1.89 फीसदी से गिरकर 71,748.50 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 426.40 अंक 1.88 फीसदी गिरकर 22,253.00 पर आ गया। इस दौरान 566 शेयरों में बढ़त थी, 1,823 शेयरों में गिरावट और 130 शेयर स्थिर रहे।

मार्केट गिरने के पीछे के मुख्य कारण

ट्रंप का ईरान पर कड़ा रुख
ट्रंप ने कहा कि अगले 2 से 3 हफ्तों में अमेरिका ईरान पर “बहुत जोरदार” हमला कर सकता है। उन्होंने यह नहीं बताया कि युद्ध कब खत्म होगा। इससे निवेशकों में डर बढ़ गया और बाजार में गिरावट शुरू हो गई। 

क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ीं
ट्रंप के भाषण के बाद तेल की कीमतें बढ़कर ब्रेंट क्रूड 105 और वेस्ट टेक्सास 103 प्रति बैरल तक पहुंच गई।स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं मिली, जिससे तेल की सप्लाई पर चिंता बढ़ गई। 

कमजोर ग्लोबल संकेत
जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी जैसे एशियाई बाजार भी ट्रंप के भाषण के बाद 4 फीसदी तक गिर गया। वैश्विक मंदी की भावना का असर इंडिया पर भी पड़ा।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली
अमेरिका ईरान तनाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी के बीच, विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बेच रहे हैं। 1 अप्रैल को विदेशी निवेशकों ने 8,331.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !