Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Seraikela News: सरायकेला में अवैध गैस कटिंग का खुलासा, छापेमारी में कई सिलेंडर बरामद

Seraikela News: सरायकेला के टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के पास एक झोपड़ी नुमा दुकान में अवैध रूप से गैस कटिंग का मामला सामने आया है. सूचना के आधार पर एसडीओ अभिनव प्रकाश ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे छापेमारी की.


कार्रवाई के दौरान मौके से कई कमर्शियल सिलेंडर, 47 लीटर का सिलेंडर, सीसीटीवी कैमरा, इंटरनेट कनेक्शन और अग्निशामक उपकरण बरामद किए गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां इंडियन गैस एजेंसी के नाम पर गतिविधियां संचालित की जा रही थीं.


एसडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि संचालन अवैध पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

हालांकि, छापेमारी के दौरान पुलिस टीम के देर से पहुंचने का फायदा उठाकर संचालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !