Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी इन दिनों असम विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं. पार्टी नेतृत्व ने उन्हें स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी है, जिसके तहत वे तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे हैं. बुधवार देर शाम वे हवाई मार्ग से डिब्रूगढ़ पहुंचे, जहां स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. डिब्रूगढ़ पहुंचने के बाद उन्होंने वहीं रात्रि विश्राम किया.
3 अप्रैल को दो बड़ी चुनावी सभाएं
मरांडी का कार्यक्रम 3 अप्रैल को काफी व्यस्त रहने वाला है. सुबह 10 बजे वे चिन्नमरा टी एस्टेट स्थित टीटाबार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच रखेंगे और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे.
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे वे संतक टी एस्टेट पूजा मैदान में नजीरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में दूसरी सभा करेंगे. यहां भी वे कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ जनता से समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे.
प्रचार खत्म कर उसी दिन रांची वापसी
दोनों सभाओं को संबोधित करने के बाद बाबूलाल मरांडी उसी दिन रांची लौट जाएंगे. माना जा रहा है कि उनके इस दौरे से असम में भाजपा के चुनाव अभियान को मजबूती मिलेगी. पार्टी को उम्मीद है कि मरांडी के अनुभव और भाषण शैली का फायदा स्थानीय उम्मीदवारों को मिलेगा.