Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Ranchi Breaking: रांची में दर्दनाक सड़क हादसा, रातू फुटकलटोली राइस मिल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत

Ranchi Breaking: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी पर जा रही एक महिला पुलिसकर्मी की जान चली गई. यह घटना फुटकलटोली स्थित राइस मिल के पास हुई.

जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी रोज की तरह स्कूटी से अपनी ड्यूटी के लिए जा रही थीं. इसी दौरान राइस मिल के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वह सड़क पर दूर जा गिरीं और उनके सिर में गंभीर चोट लगी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को जब्त कर लिया गया है.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !