Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Jamshedpur Firing: सीतारामडेरा में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद चापड़ से हमला, दो जिंदा गोली बरामद, दो घायल

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चण्डीनगर में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। 28 वर्षीय युवक सन्नी पुष्टी की पर चापड़ से हमला किया गया है।


इस हमले में एक अन्य युवक नंदू लोहार घायल हो गया है, जिसे गोली लगी है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


मौके से पुलिस ने दो जिंदा गोली बरामद किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व साकची स्थित पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था, जो धीरे धीरे गंभीर रंजिश में बदल गया। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुराने विवाद को लेकर सन्नी पुष्टी को निशाना बनाया गया।

घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है। घायल सन्नी पुष्टी छायानगर का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को टीएमएच अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !