Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

KU UG Semester 6: स्नातक सेमेस्टर 6 के लिए 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 4 अप्रैल तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

KU UG Semester 6: कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के छठे सेमेस्टर (सत्र 2022-2026) के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को लेकर नया अपडेट जारी किया है.

बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक निर्धारित थी. जो छात्र-छात्राएं इस अवधि में आवेदन नहीं कर सके, उन्हें विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है. अब ऐसे विद्यार्थी 1 अप्रैल 2026 से विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे.

विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल कोर्स के सभी छात्र 200 रुपये विलंब शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं. यह सुविधा सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है.

परीक्षा फॉर्म भरने की यह विस्तारित प्रक्रिया 4 अप्रैल 2026 तक ही जारी रहेगी. इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

परीक्षा नियंत्रक ने इसे अंतिम अवसर बताते हुए छात्रों को समय पर आवेदन पूरा करने की सलाह दी है, ताकि उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !