Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-31

Jharkhand News: झारखंड की प्रसिद्ध हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

Jharkhand News: झारखंड की जानी-मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन हो गया है। उन्हें बीते दिन पैरालिसिस अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद वे जीवन की जंग हार गईं।


प्रतिमा बरवा खूंटी स्थित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की प्रमुख कोच थीं और झारखंड की महिला हॉकी को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह सिमडेगा में कोच भी रह चुकी हैं और उनके प्रशिक्षण में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची हैं।

हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के मार्गदर्शन में झारखंड की कई महिला खिलाड़ी उभरकर सामने आई हैं। उनके छत्रछाया में अर्जुन पुरस्कार विजेता सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा और सुषमा कुमारी जैसी खिलाड़ियों ने न केवल भारत और झारखंड का नाम रोशन किया है।

प्रतिमा बरवा के निधन से राज्य के खेल जगत में गहरा शोक व्याप्त है। खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रशासकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन से झारखंड के खेल जगत को एक बड़ा झटका लगा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !