Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Skincare Tips: टैनिंग हटाने का स्मार्ट तरीका, घरेलू नुस्खों के साथ सही एक्टिव सीरम से पाएं असली ग्लो

Skincare Tips: धूप में थोड़ी देर भी रहने से त्वचा पर टैनिंग दिखने लगती है. वजह है यूवी किरणें, जो स्किन में मेलानिन बढ़ाकर रंग को गहरा कर देती हैं. सिर्फ फेस पैक लगाने से कभी-कभी पूरा फर्क नहीं दिखता. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर घरेलू उपायों के साथ सही एक्टिव इंग्रेडिएंट वाले सीरम को जोड़ा जाए, तो टैनिंग जल्दी हल्की होती है और स्किन की क्वालिटी भी बेहतर होती है.
टैनिंग के पीछे की साइंस समझें
जब त्वचा सूरज की रोशनी के संपर्क में आती है, तो खुद को बचाने के लिए मेलानिन बनाती है. यही मेलानिन स्किन को डार्क दिखाता है. इसलिए टैनिंग हटाने के लिए दो काम जरूरी होते हैं, पहला डेड स्किन हटाना, दूसरा स्किन को रिपेयर और ब्राइट करना

घरेलू पैक जो एक्सफोलिएशन और कूलिंग दोनों दे
घर पर बना यह पैक स्किन की ऊपरी परत को साफ करने और ठंडक देने में मदद करता है
सामग्री
  • एक चम्मच चंदन पाउडर
  • आधा चम्मच कॉफी पाउडर
  • एक चुटकी हल्दी
  • एक से दो चम्मच कच्चा दूध
कैसे लगाएं
सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं
चेहरे पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें
फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें
यह पैक स्किन को सॉफ्ट एक्सफोलिएशन देता है और सन एक्सपोजर से हुई जलन को कम करता है.

अब असली गेम चेंजर है सीरम
डर्मेटोलॉजी रिसर्च के अनुसार, कुछ खास एक्टिव्स टैनिंग कम करने में ज्यादा असरदार होते हैं. ऐसे सीरम चुनें जिनमें, विटामिन आधारित ब्राइटनिंग एजेंट हो, स्किन रिपेयर करने वाले तत्व, हल्के एक्सफोलिएटिंग कंपोनेंट्स, ये एक्टिव्स स्किन की गहराई में जाकर काम करते हैं, और मेलानिन के असर को धीरे-धीरे कम करते हैं. रात में चेहरा साफ करने के बाद 2-3 बूंद सीरम लगाएं, इसके बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं.ऐसे इस्तेमाल करें बेस्ट रिजल्ट्स मिलता है.

रिसर्च कहती है ये 3 चीजें जरूरी हैं,
  • एक्सफोलिएशन से डेड स्किन हटती है
  • हाइड्रेशन से स्किन जल्दी रिपेयर होती है
  • ब्राइटनिंग एक्टिव्स से टैनिंग कम होती है
अगर ये तीनों चीजें एक साथ अपनाई जाएं, तो रिजल्ट जल्दी दिखते हैं.

कुछ जरूरी सावधानियां
  • धूप में निकलने से पहले हमेशा सन प्रोटेक्शन लें.
  • बहुत ज्यादा स्क्रब न करें.
  • नए प्रोडक्ट को पहले पैच टेस्ट करें.
  • लगातार 2-3 हफ्ते रूटीन फॉलो करें.

टैनिंग हटाने का सही तरीका सिर्फ एक नुस्खे में नहीं छुपा है. जब घरेलू देखभाल और सही एक्टिव इंग्रेडिएंट्स वाले सीरम को साथ में इस्तेमाल किया जाता है, तब स्किन धीरे-धीरे अपने नैचुरल ग्लो में वापस आती है. Consistency ही असली key है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !