Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मैरेज हॉल ने बंद की नाली, शिक्षिका और बच्चों का जीवन हुआ परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Jamshedpur News: जमशेदपुर से एक हेरान करने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक शिक्षिका अपने ही घर में बहुत मुश्किल हालात में रहने को मजबूर हैं। मामला नाली पर कब्जा और तेज डीजे के शोर से जुड़ा है, जिससे उनका परिवार और आसपास के लोग भी परेशान हैं।

घर में गंदा पानी भरने से बढ़ी परेशानी
जमशेदपुर के सोपोडेरा इलाके में रहने वाली शिक्षिका शशिकला सिन्हा का कहना है कि उनके घर के पास बने एक मैरेज हॉल के मालिक ने उनकी जमीन पर बनी नाली को बंद कर दिया है। नाली पर दीवार खड़ी कर दी गई है, जिससे घर का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पा रहा।

इस वजह से घर में पानी जमा हो रहा है और बहुत ज्यादा बदबू फैल रही है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि घर में रहना मुश्किल हो गया है। शशिकला सिन्हा के घर में एक छोटा सा स्कूल भी चलता है, जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।

गंदे पानी और बदबू से घर में रहना हुआ मुश्किल, बच्चों की सेहत भी प्रभावित
शशिकला सिन्हा का कहना है, नाली बंद होने से सारा गंदा पानी घर में ही जमा हो रहा है। बदबू इतनी ज्यादा है कि रहना मुश्किल है, और बच्चों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

तेज डीजे और नाली के पास दीवार से बढ़ी मोहल्ले की परेशानी
इतना ही नहीं, मैरेज हॉल में होने वाले फंक्शन के दौरान तेज आवाज में डीजे भी बजता है, जिससे आसपास के लोग और भी परेशान हो जाते हैं। विरोध करने पर आरोप है कि मैरेज हॉल के मालिक ने नाली के पास ही दीवार बना दी, जिससे घर की खिड़कियां तक बंद हो गई हैं।

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ित शिक्षिका ने उपायुक्त, एसपी, एसडीओ और अंचल अधिकारी तक शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि पैसे के दम पर उनकी जमीन की नाली पर कब्जा कर लिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !