Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Jamshedpur News: बहरागोड़ा नवोदय विद्यालय में बैठक आयोजित, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया निरीक्षण

Jamshedpur: जवाहर नवोदय विद्यालय, बहरागोड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की। बैठक में विद्यालय के बुनियादी ढांचे, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की सुरक्षा, बजट उपयोग और चयन परीक्षा की तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

विद्यालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बैठक के बाद उपायुक्त ने विद्यालय की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, खेल मैदान, भोजनालय और छात्रावासों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षण गुणवत्ता, अनुशासन, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास और करियर काउंसलिंग की आवश्यकता पर जोर दिया।



छात्रों के विकास पर विशेष जोर
उपायुक्त ने कहा कि नवोदय विद्यालयों में अधिकांश ग्रामीण परिवेश के प्रतिभाशाली बच्चे पढ़ते हैं, इसलिए उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर समान ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ नियमित खेलकूद, आउटरीच कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों को अनिवार्य बताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ स्वागत, छात्रों को किया प्रेरित
उपायुक्त के आगमन पर विद्यालय के छात्रों ने बैंड पार्टी, सामूहिक गान के माध्यम से उनका स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उत्कृष्ट छात्रों को सम्मान, सुविधाओं की सराहना
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने विद्यालय में उपलब्ध स्मार्ट कक्षाओं, खेल मैदान और शिक्षा व्यवस्था की सराहना की तथा आधारभूत संरचना को और सुदृढ़ करने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।



स्वास्थ्य जांच व शिक्षकों की कमी दूर करने के निर्देश
उपायुक्त ने शिक्षकों की कमी को दूर करने और छात्रों के नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एमओआईसी बहरागोड़ा को विद्यालय प्रबंधन के साथ समन्वय कर हेल्थ कार्ड अपडेट करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, अंचल अधिकारी राजा राम मुण्डा समेत विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !