Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Dhanbad News: अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरे किशोर की मौत

Dhanbad News: धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित विद्यासागर अपार्टमेंट में शनिवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर ऋषव निशांत की सोमवार को मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल किशोर की हालत बिगड़ने पर सोमवार की सुबह डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाते समय रास्ते में बोकारो के पास उसने दम तोड़ दिया। 
धक्का दिए जाने का संदेह, पुलिस कर रही है छान-बीन
मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता प्रो. कामता प्रसाद ने बताया कि घटना के दिन सुबह वे कॉलेज जा रहे थे, तभी उन्होंने अपार्टमेंट में रहने वाले कुबेर सिंह के बेटे को वहां से जाते हुए देखा था। बाद में उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा छत से गिर गया है। 

परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान जब डॉक्टर ने ऋषव से घटना के बारे में पूछा, तो उसने धीमी आवाज में कहा कि किसी ने उसे धक्का दिया है। हालांकि वह किसी का नाम नहीं बता सका। परिवार ने अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले में रहने वाले एक युवक पर शक जताया है, जिसके साथ पहले भी विवाद हुआ था। इधर धनबाद सदर थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि पुलिस अपार्टमेंट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !