Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Chaibasa News: चाईबासा प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने वाले थे राहुल गांधी, ऐन वक्त पर दौरा रद्द, अब नहीं आएंगे कल

Chaibasa: चाईबासा के ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (टीआरटीसी) गुईरा में झारखंड और ओडिशा के कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 31 मार्च को होने जा रहा है। समापन समारोह को लेकर पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारी की गई थी और इसे महत्वपूर्ण राजनीतिक आयोजन माना जा रहा था।

स्वास्थ्य कारणों से नहीं आएंगे राहुल गांधी
पहले जानकारी दी जा रही थी कि कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। हालांकि अब राहुल गांधी का दौरा स्थगित कर दिया गया है।

पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण यह फैसला लिया गया है।

संगठन को मजबूत करने पर रहा जोर
इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड और ओडिशा के जिला अध्यक्षों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और आम जनता के साथ संवाद मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तार से सत्र आयोजित किए गए।

भविष्य की रणनीति तैयार करने की कोशिश
दस दिनों तक चले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करना तथा नए नेतृत्व को तैयार करना रहा। पार्टी इसे आने वाले समय में अपनी रणनीति को धार देने की दिशा में अहम पहल मान रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !