Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Ranchi News: आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS विनय चौबे को डिफॉल्ट बेल, चार्जशीट दाखिल न होने पर कोर्ट ने दी राहत

Ranchi News: आय से अधिक संपत्ति के निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को एंटी करप्शन ब्यूरो कोर्ट में डिफॉल्ट बेल मिली है। निर्धारित समय में आरोप पत्र दाखिल नहीं होने का लाभ विनय चौबे को मिला है। उनकी ओर से मामले में डिफॉल्ट बेल की याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। 
परिवार के कई सदस्य भी केस में आरोपी

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है। मामले में निलंबित IAS विनय चौबे और उनकी पत्नी, ससुर, साला, सलहज के साथ सहयोगी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को भी आरोपी बताया गया है। विनय चौबे पर पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

28 जनवरी को एसीबी ने विनय चौबे को इस मामले में न्यायिक हिरासत में लिया था, 29 मार्च तक जांच एजेंसी एसीबी को उनके मामले में आरोप पत्र दायर करना था। लेकिन एसीबी ने ऐसा नहीं किया, जिसका लाभ विनय चौबे को डिफॉल्ट बेल के रूप में मिला।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !