Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-31

Lawlessness In Buxar: बक्सर में अपराधियों का कहर: दरवाजे पर सो रहे दादा-पोती को मारी गोली, हालत गंभीर

बक्सर: जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की नैनिजोर गांव में अपराधियों ने दरवाजे पर सो रहे एक बुजुर्ग और उसकी पोती को गोली मार दी। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, चतुर यादव अपनी पोती के साथ दरवाजे पर सोए हुए थे, तभी देर रात अज्ञात अपराधी मौके पर पहुंचे और दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल रघुनाथपुर अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बक्सर सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए इलाज के लिए आरा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती करा दिया है।


इस घटना ने एक बार फिर जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !