Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Chaibasa News: मनोहरपुर CHC में प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत, लापरवाही के आरोपों पर हंगामा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Chaibasa: जिले के मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए।

सुबह भर्ती, शाम को हुआ प्रसव
नंदपुर पंचायत के कृष्णानगर ब्लॉक कॉलोनी निवासी रोहित खंडाइत की पत्नी खुशबु खंडाइत (31) को सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें करीब 9 बजे मनोहरपुर CHC लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें प्रसव कक्ष में भर्ती कर लिया।

मृत बच्चे को दिया जन्म
जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 4 बजे ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर की निगरानी में प्रसव कराया गया, लेकिन महिला ने मृत नवजात को जन्म दिया। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में चला गया।

कुछ ही घंटों में महिला की भी मौत
मृत बच्चे के जन्म के बाद खुशबु की हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों के अनुसार, इलाज में लापरवाही बरती गई। करीब तीन घंटे बाद महिला की भी मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
परिजनों का आरोप है कि सुबह से ही महिला की स्थिति गंभीर थी, लेकिन डॉक्टरों ने समय पर उचित ध्यान नहीं दिया। साथ ही, उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया गया और इलाज में देरी की गई।

अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई
CHC प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि महिला 10 साल बाद पहली बार गर्भवती हुई थी, जिससे प्रसव जटिल होने की आशंका थी। उन्होंने कहा कि परिजनों को पहले ही बड़े अस्पताल में डिलीवरी कराने की सलाह दी गई थी, क्योंकि CHC स्तर पर गंभीर मामलों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !