Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Hazaribagh News: कुसुंभा में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या विरोध में बंद

Hazaribagh News: हजारीबाग के विष्णुगढ़ क्षेत्र के कुसुंभा में बीते दिनों 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने वाले मामले में अब तक किसी के भी गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध आज भारतीय जनता पार्टी ने हजारीबाग बंद बुलाया है। 
हैवानियत पर कोई कार्रवाई ना होने से बुलाया गया बंद
गौरतलब है कि पिछले मंगलवार रात की इस घटना जिसमें एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की हद पार करते हुए उसकी हत्या कर दी गई  और शव को स्कूल के पीछे फेंक दिया गया। चश्मदीदों के मुताबिक बच्ची आखरी बार  रात 8 बजे मंगला जुलूस में नृत्य करती देखी गई थी इसके बाद वो लापता हो गई थी। रात भर परिजन उसे ढूंढते रहे जबकि सुबह 8:30 बजे उसका शव मध्य विद्यालय कुसुंभा के पीछे एक बांस के पेड़ के साए में पड़ा मिला था। 

आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म कर साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या कर दी गई है। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। लोग आक्रोशित हैं और जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कर रहे हैं। अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ बीजेपी ने आज हजारीबाग बंद का आह्वान किया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !