Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Stock Market Update: 7 बड़ी कंपनियों ने खोए 1.75 लाख करोड़, सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के निशाने पर, इंफोसिस ने निवेशकों को दी राहत

Stock Market Update: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में लोगों के लिए झटका देने वाला माहौल रहा। देश की टॉप 10 कंपनियों में से 7 ने मिलकर करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेला। इस गिरावट में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। बैंकों की हालत भी कुछ अच्छी नहीं रही।

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
बीएसई का सेंसेक्स हफ्ते भर में 949.74 अंक 1.27 फीसदी गिर गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 294.9 अंक 1.27 फीसदी नीचे आ गया। इस गिरावट ने निवेशकों में डर और बेचैनी बढ़ा दी। कई बड़े निवेशक नुकसान की वजह से अपने शेयर बेचने पर मजबूर हुए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक तनाव और घरेलू बाजार की अनिश्चितता ने इस गिरावट को और तेज किया।

शेयर्स गिरने के कारण 
विशेषज्ञों के अनुसार, इस भारी गिरावट के पीछे मिडल ईस्ट में बढ़ता तनाव, ऊर्जा सप्लाई की चिंता, रुपये की कमजोरी और बाजार में उतार-चढ़ाव जैसे कारण हैं। हफ्ते के बीच अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की खबरों से थोड़ी वापसी हुई, लेकिन शुक्रवार को फिर बिकवाली तेज हो गई और बाजार गिर गया।

सबसे बड़ा झटका रिलायंस को
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 89,720.3 करोड़ रुपये घटकर 18,24,515.62 करोड़ रुपये रह गया।एचडीएफसी बैंक का नुकसान 37,248.59 करोड़ रुपये हुआ। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को 35,399.42 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। आईसीआईसीआई बैंक 8,121.76 करोड़ रुपये पीछे रह गया। भारी कंपनियों जैसे भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टीसीएस को भी नुकसान झेलना पड़ा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !