Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jamshedpur News: टाटा स्टील की जोड़ा क्लस्टर की खदानों को 14 पुरस्कार, पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Jamshedpur: ओडिशा के जोड़ा क्लस्टर में स्थित टाटा स्टील की लौह और मैंगनीज खदानों को 27वें माइंस एनवायरनमेंट एंड मिनरल कंजरवेशन (MEMC) वीक 2025–26 के दौरान कुल 14 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यह समारोह भारतीय खान ब्यूरो (IBM) के तत्वावधान में शनिवार को भुवनेश्वर में आयोजित किया गया।

जोड़ा ईस्ट आयरन माइंस को कई श्रेणियों में सम्मान
टाटा स्टील की जोड़ा ईस्ट आयरन माइंस को कैटेगरी-A में मिनरल बेनिफिसिएशन और रिक्लेमेशन एंड रिहैबिलिटेशन के लिए दो अलग-अलग द्वितीय पुरस्कार मिले। इसके अलावा इसी श्रेणी में ओवरऑल परफॉर्मेंस के लिए भी खदान को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

खोंडबोंड और कटामाटी माइंस का भी शानदार प्रदर्शन
कैटेगरी-A में खोंडबोंड आयरन एंड मैंगनीज माइंस को मिनरल बेनिफिसिएशन और रिक्लेमेशन एंड रिहैबिलिटेशन के लिए तृतीय पुरस्कार मिला।

वहीं कटामाटी आयरन माइंस को सिस्टेमेटिक साइंटिफिक डेवलपमेंट के लिए प्रथम और मिनरल कंजरवेशन के लिए तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।




अन्य खदानों को भी मिले अहम पुरस्कार
  • जोड़ा वेस्ट आयरन एंड मैंगनीज माइंस को एफॉरेस्टेशन और सिस्टेमेटिक एंड साइंटिफिक डेवलपमेंट में प्रथम पुरस्कार, साथ ही ओवरऑल परफॉर्मेंस में भी पहला स्थान मिला।
  • बामेबारी आयरन एंड मैंगनीज माइंस को रिक्लेमेशन एंड रिहैबिलिटेशन में प्रथम और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में तृतीय पुरस्कार मिला।
  • तिरिंगपहाड़ आयरन एंड मैंगनीज माइंस को एफॉरेस्टेशन में प्रथम पुरस्कार मिला।

कैटेगरी-B में नीलांचल माइंस को भी सम्मान
कैटेगरी-B के तहत नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड की नीलांचल माइंस को रिक्लेमेशन एंड रिहैबिलिटेशन के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ सम्मान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईबीएम के कंट्रोलर जनरल ऑफ माइंस पंकज कुलश्रेष्ठ ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर जी. काले (चीफ कंट्रोलर ऑफ माइंस), पुखराज नेनिवाल (कंट्रोलर ऑफ माइंस, ईस्ट जोन), राजेश कुमार (चीफ, जोड़ा, टाटा स्टील) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न खदानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सतत खनन के प्रति टाटा स्टील की प्रतिबद्धता
टाटा स्टील ने एक बार फिर सतत (सस्टेनेबल) खनन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को साबित किया है। कंपनी आधुनिक तकनीकों के जरिए खनिज संसाधनों के संरक्षण और गुणवत्ता बनाए रखने के साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !