Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Ranchi News: रांची में बन रही हाईटेक लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेगी विश्वस्तरीय पढ़ाई की सुविधा

Ranchi News: रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के मोरहाबादी इलाके में बन रही अत्याधुनिक लाइब्रेरी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद इंजीनियरों व कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए. इस निरीक्षण के समय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे.


युवाओं के भविष्य को मिलेगा नया आधार

राज्यपाल ने कहा कि यह लाइब्रेरी सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं के बेहतर भविष्य की नींव है. यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों को अच्छा माहौल और जरूरी संसाधन मिलेंगे, जिससे वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परियोजना झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी.

छह मंजिला भवन में होंगी आधुनिक सुविधाएं
यह लाइब्रेरी छह मंजिला होगी और इसमें एक साथ बड़ी संख्या में छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे. इसे खासतौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए तैयार किया जा रहा है. यहां डिजिटल और आधुनिक तकनीक की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

राज्यपाल ने इस परियोजना के लिए सेंट्रल कोल्फील्डिंस लिमिटेड और कोल् इंडिया लिमिटेड द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत शिक्षा के क्षेत्र में किया गया यह योगदान सराहनीय है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !