Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों का शानदार प्रदर्शन, दो छात्राएं बनीं टॉपर

Bihar Board Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2026 के मैट्रिक (10वीं) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल भी बोर्ड ने मार्च महीने में रिजल्ट जारी कर अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है। कुल पास प्रतिशत 81.79 फीसदी दर्ज किया गया है, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा।

दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से हासिल किया पहला स्थान
इस बार सिमुलता आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन प्रवीन ने 492 अंक (98.4%) हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्राएं बिहार स्टेट टॉपर बनी हैं।



टॉपर्स को मिलेगा लाखों का इनाम
बिहार बोर्ड की ओर से टॉपर्स को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
प्रथम स्थान: 2 लाख रुपये
द्वितीय स्थान: 1.5 लाख रुपये
तृतीय स्थान: 1 लाख रुपये

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

असफल छात्रों के लिए मौका
जो छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो सके हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर दिया गया है। ऐसे छात्र 01 से 07 अप्रैल 2026 के बीच कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !