Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Garhwa News: प्रेम संबंध में चली गोली, गढ़वा में युवक ने दुकान में घुसकर की फायरिंग

Garhwa News: जिले के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज गोलीबारी की घटना सामने आई। इस घटना में एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते मुख्य आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया गया.


क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में उमेश मेहता नामक व्यक्ति अपनी दुकान में मौजूद था, तभी एक युवक अचानक वहां पहुंचा और उस पर गोली चला दी. गोली लगने से उमेश मेहता बुरी तरह घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई. एसपी के निर्देश पर जिलेभर में नाकाबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान पुलिस ने तकनीकी मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और पीसीआर वाहन की मदद से पीछा कर उसे धर दबोचा.

आरोपी की पहचान और खुलासा
गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो बोकारो जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र का निवासी है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.

जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पूरी घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी है. बताया जा रहा है कि एक युवती के कहने पर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस उस युवती और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और लूटे गए सामान भी बरामद किए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है और साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !