Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jamshedpur News: गोलमुरी हनुमान मंदिर में तस्वीर हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में कई घायल, देखें वीडियो

Jamshedpur: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में लगी "दादाजी" की तस्वीर हटाने को लेकर लाइसेंसधारी और संरक्षक पक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

मारपीट से मची अफरा-तफरी, कई लोग घायल
घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। अचानक हुए इस हंगामे से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

महिलाओं ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने गोलमुरी थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी, धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है ताकि विवाद की असल वजह सामने आ सके।

इलाके में तनाव, पुलिस सतर्क
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !