Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Dhalbhumgarh Road Accident: धालभूमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, मार्केट जाने के दौरान डीसीएम गाड़ी ने बाइक को रौंदा, बंगाल के युवक की मौके पर ही मौत

Dhalbhumgarh Road Accident: पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई. मृतक की पहचान सुमल्य धल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कांथी का निवासी था और जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल में कार्यरत था. सुमल्य धालभूमगढ़ के नूतनगढ़ स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था. सुबह वह मामा के घर से बाजार जाने के लिए निकला था, तभी यह भयानक हादसा हो गया.

तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने मारी जोरदार टक्कर और हुआ फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुमल्य अपनी होंडा शाइन बाइक (संख्या WB35B 5404) से जा रहा था. इसी दौरान जमशेदपुर से चाकुलिया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार डीसीएम (DCM) मालवाहक गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक दूर जा गिरा. घटना को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया. वाहन का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने WB19T या Y 0585 जैसे कुछ अंक नोट किए हैं.

पंचायत समिति सदस्य की तत्परता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे धालभूमगढ़ के पंचायत समिति सदस्य दीपक महतो ने मानवता दिखाते हुए तुरंत थाना प्रभारी को फोन पर पूरी घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना से पुलिस अधिकारी फिलिप कुजूर और चंदन मांझी दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. उन्होंने बिना समय गंवाए लहूलुहान अवस्था में पड़े युवक को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया.

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, बंगाल में परिजनों को दी गई सूचना
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने जांच के बाद सुमल्य धल को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नूतनगढ़ स्थित उसके मामा के परिवार सहित सभी परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस फरार डीसीएम वाहन की तलाश में जुट गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !