Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Mouth Ulcers Remedy: गर्मी में मुंह के छालों से परेशान? तो दवा नहीं, रसोई में छिपा है इलाज, जानिए इलायची के फायदे

Mouth Ulcers Remedy: गर्मी का मौसम शुरू होते ही तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से अक्सर पेट खराब होना, गले में खराश या मुंह में छाले जैसी समस्याओं का होना आम हैं, और ऐसे में लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इसका इलाज हमारे घर में ही मौजूद होता है।

इलायची फायदेमंद क्यों है
इलायची सिर्फ स्वाद और खुशबू के लिए नहीं होती, बल्कि इसमें ऐसे गुण होते हैं जो शरीर के अंदर की सूजन और इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं।

एसिडिटी और पाचन में कैसे काम करता है 
अगर आपको खाने के बाद जलन, भारीपन या खट्टी डकार आती है, तो एक इलायची को धीरे-धीरे चबाएं। इससे पेट को आराम मिलता है और पाचन भी बेहतर होता है। यह पेट में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को संतुलित करने में मदद करता है।
साथ ही गैस और अपच की समस्या को कम करके पेट हल्का करने में मदद कराता है।

गले की खराश में राहत
गर्मी में ठंडी चीजें खाने-पीने से गला खराब हो जाता है। ऐसे में 1 से 2 इलायची चबाने से उसका रस गले में जाकर सूजन कम करता है और राहत देता है। यह गले को अंदर से नरम बनाता है, जिससे जलन और खिंचाव कम होता है। नियमित सेवन से आवाज बैठने की समस्या में भी जल्दी सुधार देखने को मिल सकता है।

मुंह के छालों और बदबू के लिए फायदेमंद 
अगर मुंह में छाले हो गए हैं, तो इलायची को मिश्री के साथ चबाएं। इससे जलन कम होती है और छाले जल्दी ठीक होते हैं। साथ ही मुंह की बदबू भी दूर होती है। इसके नियमित सेवन से मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं और मुंह साफ महसूस होता है।
साथ ही यह लार बनने की प्रक्रिया को बढ़ाता है, जिससे मुंह सूखने की समस्या भी कम हो जाती है।

कैसे करें इलायची का इस्तेमाल
आप इलायची को सीधे चबा सकते हैं, चाय में डाल सकते हैं या दूध में उबालकर पी सकते हैं। गर्मियों में इलायची वाली चाय या दूध शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। अगर समस्या ज्यादा गंभीर है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। लेकिन रोज 1 से 2 इलायची खाना एक अच्छी और आसान आदत हो सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !