Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-30

Big Success Of Latehar Police: लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Big Success Of Latehar Police: लातेहार पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रूप से गांजा की एक बड़ी खेप लातेहार के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार में छुपाकर रखे 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में हिमांशु कुमार औरंगाबाद, प्रशांत कुमार गया और शुभम कुमार गया के रहने वाले हैं।

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने गुप्त सूचना के बाद चंदवा थाना पुलिस की एक टीम गठित की और वाहन चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार की चेकिंग की गई। पुलिस ने कार में छुपाकर रखे 30 किलो गांजा बरामद किया और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
सीडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि लातेहार एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर गांजा के तस्कर गांजा की एक बड़ी खेप ले जाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चेकिंग चलकर गांजा की एक बड़ी खेप को बरामद किया है और स्विफ्ट डिजायर कार को जप्त कर लिया है। यह पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !