Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Seraikela News: राजनगर में रामनवमी पर संवेदनशील इलाकों और बाजारों में पुलिस का फ्लैग मार्च

Seraikela News: राजनगर में रामनवमी पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से राजनगर पुलिस ने व्यापक तैयारी कर ली है. इसी क्रम में प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे आम लोगों में भरोसा कायम हुआ और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी मिली.

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई.

थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने बताया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोग बिना किसी डर के पूजा और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकें.

पुलिस की सक्रियता के बाद इलाके में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है और लोग आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की तैयारी में जुटे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !