Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Ranchi News: राम नवमी पर सीएम की अपील, शांति और उत्साह के साथ मनाएं पर्व

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राम नवमी के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से इस पर्व को आस्था, एकता और उत्साह के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर है।
रामनवमी पर्व ही नहीं परंपरा और संस्कृति का प्रतिक भी है:- हेमंत सोरेन 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने से समाज में शांति, सौहार्द और अनुशासन स्थापित होता है। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मंदिरों के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम नवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलकर मनाना चाहिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !