Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में आज गरज-चमक के साथ बारिश, 9 जिलों में तेज हवा का खतरा

Jharkhand: झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप देखने को मिली। हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आज बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा का भी खतरा
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 9 जिलों पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, कोडरमा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

इसके अलावा अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां मौसम सामान्य से थोड़ा प्रभावित रह सकता है।

वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना
अलर्ट वाले इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के अलावा वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

तापमान में गिरावट के आसार
बारिश और बादलों के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है और यह 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता
शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 158 रहा।

जमशेदपुर में तापमान 37/24 डिग्री और AQI 170, धनबाद में 36/21 डिग्री के साथ AQI 260 तथा बोकारो में 36/21 डिग्री के साथ AQI 130 रिकॉर्ड किया गया।

बीते 24 घंटे का तापमान रिकॉर्ड
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री गुमला में रिकॉर्ड किया गया।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहां तेज हवा, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए लोग सतर्क रहें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !