Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

BREAKING: डिमना लेक में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

BREAKING: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे पटमदा रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।

पुलिस पहुंची मौके पर, शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने काफी देर तक पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया।

घंटों की मशक्कत के बाद शाम 6:30 बजे निकाला गया शव
गोताखोरों ने काफी देर तक प्रयास करने के बाद आखिरकार शाम करीब 6:30 बजे युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, शव पहली बार गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे लेक की सतह पर तैरता हुआ दिखाई दिया था, जिसके बाद तत्काल बचाव अभियान तेज कर दिया गया।

एक दिन पहले डूबने की जताई जा रही आशंका
मौके पर मौजूद थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत डूबने से हुई है। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि घटना करीब एक दिन पहले हुई होगी और उसके बाद शव पानी में ही था, जो बाद में सतह पर आ गया।

पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शव की तस्वीर विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप्स में साझा की जा रही है, ताकि उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी जा सके।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। युवक की पहचान और मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाने का प्रयास जारी है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !