Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Seraikela News: धुआं और धूल से जूझ रहे कांड्रा के लोग, अमलगम स्टील पर प्रदूषण का आरोप, NGT से कार्रवाई की मांग

Seraikela News: सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा में अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी पर लोगों ने गंभीर वायु प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया है। जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने इस मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT), रांची को लिखित शिकायत दी है और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भारी प्रदूषण से लोगों और पर्यावरण पर खतरा
जानकारी के अनुसार कंपनी बिना किसी सही प्रदूषण नियंत्रण के भारी मात्रा में धुआं, धूल और हानिकारक गैसें छोड़ रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। लोग सांस की बीमारियों, आंखों में जलन और बच्चों बुजुर्गों में स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

अधिकारियों की ढिलाई पर चिंता
सोनाराम बोदरा ने कहा कि यह काम पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 और वायु प्रदूषण निवारण अधिनियम 1981 का उल्लंघन है। स्थानीय अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इसलिए NGT से मांग की गई है कि वह मामले की जांच करवाए, कंपनी के खिलाफ सख्त कदम उठाए और इलाके के लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !