Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग 19 अधिकारियों का तबादला

Ranchi News: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने  राज्य के 19 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। विभागीय आदेश के अनुसार, धनबाद के जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार को रांची बुला लिया गया है। विभाग ने उन्हें स्वास्थ्य निदेशालय में निदेशक परिवार कल्याण बनाया है। डॉ. शोभना टोप्पो को लातेहार से हटाकर संचारी रोग का निदेशक बनाया गया है। डॉ. अश्विनी कुमार को पश्चिमी सिंहभूम से हटाकर निदेशक स्वास्थ्य के पद पर तैनात किया गया है।
जानिए और किसे कहां किया गया स्थानांतरित
डॉ. अरुण कुमार को क्षेत्रीय उपनिदेशक दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची बनाया गया है, जबकि डॉ. विष्णुदेव प्रसाद साहू को कोल्हान प्रमंडल चाईबासा का क्षेत्रीय उपनिदेशक नियुक्त किया गया है। डॉ. विजय शंकर को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग का क्षेत्रीय उपनिदेशक बनाया गया है। डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा को संथाल परगना प्रमंडल दुमका और डॉ. अवधेश सिंह को पलामू प्रमंडल का क्षेत्रीय उपनिदेशक बनाया गया है।

डॉ. प्रदीप कुमार लिंडा को उपनिदेशक स्वास्थ्य निदेशालय रांची में तैनात किया गया है। सिविल सर्जन के पद पर भी कई बदलाव किए गए हैं। डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह को गिरिडीह, डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा को जामताड़ा, डॉ. जुझार मांझी को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, डॉ. ललित रंजन पाठक को खूंटी और डॉ. अनिल कुमार को रामगढ़ का सिविल सर्जन बनाया गया है।

डॉ. रमेश कुमार को देवघर और डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा को चतरा का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। अन्य तबादलों में डॉ. अमित कुमार आजाद को पलामू से चतरा भेजा गया है। डॉ. स्वाति कुमारी को जमशेदपुर सदर अस्पताल में और डॉ. प्रतिभा झा को बोकारो के चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया है। सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 15 दिनों के भीतर अपने नए पद पर योगदान दें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !