Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Jharkhand News: राशन कार्डधारियों के अधिकारों पर फोकस, सप्लाई विभाग की अहम बैठक

Jharkhand News: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता के आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमे डाकिया योजना के अंतर्गत पीवीटीजी परिवारो के लिए राशन वितरण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और झारखण्ड खाद्य सुरक्षा योजना के अंदर्गत राशन वितरण की स्थिति, लंबित कार्ड निर्गमन, डोर स्टेप डिलीवरी की प्रगति, बैकलॉग वितरण, नमक वितरण योजना तहत मुख्यमंत्री दाल चावल वितरण, धन अधिप्राप्ति योजना तथा सर्कार की अन्य कल्याणकारी योजनाओ  की गई। 
उपयुक्त ने लिया सभी योजनाओं पर संज्ञान 
अपनी समीक्षा में उपयुक्त ने कहा की किसी भी स्तर पर राशनकार्ड धारकों का हक़ नहीं मारा जाना चाहिए और साथ ही अयोग्य कार्ड धारकों का नाम हटाने और नए योग्य लाभुकों को सत्यापित कर कर सूचि में शामिल करने का कार्य तेजी से हो। 

उपयुक्त ने सभी योग्य कार्ड धारकों को समय से राशन उपलब्ध करवाने और जितने लंबित मामले हैं उनके शीग्र निष्पादन और प्रणाली को पारदर्शी बनाए रखने पर जोर दिया, जिसमे सही मात्रा में वितरण तथा तथा सही समय पर राशन उपलब्ध कराए जाने पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही धन अधिप्राप्ति योजना के अंतर्गत किसानो को लैंपस में धन बेचने और खरीदने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !