Railway Update: IRCTC ने बड़ा कदम उठाते हुए करीब 3 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद कर दिए हैं। ये वही अकाउंट थे जिनके जरिए दलाल गलत तरीके से टिकट बुक कर थे, और आम लोगों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता था। अब इन अकाउंट्स के बंद होने से सिस्टम साफ और पारदर्शी हो गया है, जिससे अब यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी।
तत्काल टिकट में किए गए बदलाव
अब तत्काल टिकट बुक करना भी पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गया है। अब बुकिंग से पहले OTP वेरिफिकेशन जरूरी होगा,
सिर्फ वेरिफाइड यूजर ही टिकट बुक कर पाएंगे। थर्ड पार्टी ऐप्स को 30 मिनट बाद एक्सेस मिलेगा यानी अब दलालों के लिए टिकट बुक करना आसान नहीं होगा।
नई RailOne ऐप की सुविधा
रेलवे ने एक नया ऐप भी लॉन्च किया है RailOne इससे टिकट बुकिंग और भी आसान हो जाएगी। सबसे अच्छी बात अब ये है कि टिकट कैंसिल करने पर TDR भरने की झंझट खत्म हो जाएगा और टिकट कैंसिल करने के बाद रीफंड के पैसे तुरंत आपके बैंक अकाउंट में आएंगे।
यात्रियों के लिए नई सुविधाएं
अब आप ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं, और अगर आपके पास काउंटर टिकट है, तो अब उसे किसी भी रिजर्वेशन सेंटर से कैंसिल कर सकते हैं। IRCTC के इन नए नियमों से अब टिकट बुकिंग आसान, तेज और सुरक्षित हो गई है।