Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Ranchi News: कोडरमा घाटी में भीषण हादसा, दो ट्रकों में भिड़ंत, कोई घायल नहीं

Ranchi News: रांची-पटना मुख्या मार्ग पर एक भीषण हादसा दिखने को मिला। घटना बुधवार को  कोडरमा घाटी के पास हुई, जिसमे दो ट्रकों की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि  एक ट्रक खाली था और दूसरे में दाल से भरी बोरियां लदी हुई थी। इस भीषण टक्कर में दाल से भरी लगभग 500 बोरियां सड़क पर बिखर गई। 
स्थानीय लोगों ने लूटी दाल की बोरियां 
कोडरमा के मेघातरी काली मंडा के पास हुई इस भीषण टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग वहां से दाल की बोरियां ले कर घर जाने लगे, जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मामले की सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति सामान्य करने के जुट गई। पुलिस द्वारा दाल ले जाने वाले लोगो की पहचान कर के उन पर कार्रवाई किये जाने की बात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं आई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !