Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Jamshedpur News: गालूडीह सुवर्णरेखा नदी में पैर फिसलने से बुजुर्ग महिला की मौत, लापता वृद्ध की खोजबीन जारी

Jamshedpur: गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत बांधडीह गांव की 70 वर्षीय डिंगली महतो मंगलवार दोपहर से लापता हैं। जानकारी के अनुसार, वह गांव की अन्य महिलाएं जलेश्वरी महतो और सुमित्रा महतो के साथ सुवर्णरेखा नदी के हड़ियाचीपा घाट पर नहाने गई थीं।

पानी में पैर फिसला और डूबने का हादसा
स्थानीय लोगों ने बताया कि नहाने के दौरान डिंगली महतो का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। साथ गई महिलाएं उन्हें बचाने की कई बार कोशिश की, लेकिन इस प्रयास में सफलता नहीं मिली।

परिवार और ग्रामीणों में चिंता
बांधडीह गांव के ग्रामीणों ने बताया कि डिंगली महतो के पति कैलाश महतो की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है और उनका कोई संतान भी नहीं है। इस कारण महिला की सुरक्षा और खोजबीन को लेकर परिवार और गांव में चिंता का माहौल है।

खोजबीन जारी
स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने महिला को खोजने के लिए नदी के आस-पास तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक डिंगली महतो का कोई सुराग नहीं मिला था, और खोजबीन लगातार जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !