Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Ranchi News: रामनवमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने खुद सड़कों पर उतरकर लिया जायजा

Ranchi News: आगामी रामनवमी पर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को शहर के विभिन्न जुलूस मार्गों और प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने तपोवन मंदिर, महावीर चौक, रातू रोड और डोरंडा स्थित मंदिरों का दौरा किया और मंदिर समितियों से बिजली, पेयजल, सीसीटीवी तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की.


जुलूस के लिए सुगम रास्ते और बैरिकेडिंग के निर्देश

प्रशासन का मुख्य फोकस रामनवमी की ऐतिहासिक शोभायात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाना है. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जुलूस के आवागमन और प्रस्थान के लिए रास्तों को बाधा मुक्त रखा जाए. सुरक्षा के मद्देनजर तपोवन मंदिर और अन्य संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.

आपसी भाईचारे की मिसाल: सेंट्रल मुहर्रम कमिटी करेगी स्वागत
रांची की सांप्रदायिक एकता को मजबूत करते हुए सेंट्रल मुहर्रम कमिटी, डोरंडा के सदस्यों ने रामनवमी जुलूस के भव्य स्वागत और आगवानी की घोषणा की है. कमिटी के सदस्यों ने जिला प्रशासन को भरोसा दिलाया कि पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा और भक्तों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी. प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शांति और सद्भाव की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है.

जिलेवासियों से शांति और सौहार्द की अपील
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण और मिलजुलकर मनाएं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी जन शिकायत के लिए जिला प्रशासन ने आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 और एलपीजी से संबंधित समस्याओं के लिए ईमेल आईडी lpgranchi2026@gmail.com भी जारी की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !