30 Days Recharge Plan: टेलीकॉम कंपनियां ज्यादातर 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान देती हैं, जिन्हें लोग “मंथली प्लान” समझ लेते हैं। लेकिन ये प्लान पूरे 30 दिन नहीं चलते, जिससे यूजर्स को साल में 12 की बजाय 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है, यानी एक अतिरिक्त खर्च। इस मुद्दे को संसद में राघव चड्ढा ने उठाया और कहा कि इससे कंपनियों को फायदा होता है, जबकि आम लोगों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ता है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान, 30 डेज प्लान पर सरकार का जोर
इस पर संचार मंत्री इस पर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवाब दिया कि, सरकार पहले ही कंपनियों से कह चुकी है कि 30 दिन वाले प्लान को बढ़ावा दें। साथ ही Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने भी नियम बनाया है कि हर कंपनी को कम से कम एक 30 दिन वाला प्लान देना जरूरी।
Regulatory Authority of India का नियम और सरकार की पहल
28 दिन के प्लान हर महीने 2 से 3 दिन कम पड़ जाते हैं। इसी कारण पूरे साल में 365 दिन कवर करने के लिए आपको 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही कंपनियों से कह चुकी है कि 30 दिन वाले प्लान को बढ़ावा दें। साथ ही Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने भी नियम बनाया है कि हर कंपनी को कम से कम एक 30 दिन वाला प्लान देना जरूरी है।
28 दिन का प्लान, ज्यादा रिचार्ज और डेटा का पूरा फायदा नहीं
28 दिन वाला प्लान हर महीने 2 से 3 दिन कम पड़ जाता है। इसी कारण पूरे साल में 365 दिन कवर करने के लिए आपको 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है। अगर आपके प्लान में रोज 2GB डेटा मिलता है और आपने पूरा इस्तेमाल नहीं किया, तो बचा हुआ डेटा रात 12 बजे के बाद खत्म हो जाता है। यानी आपने पैसा दिया, लेकिन पूरा फायदा नहीं मिला।
आगे क्या बदलाव हो सकते हैं?
सुझाव दिया गया है कि 28 दिन वाले प्लान को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए और सभी प्लान 30 दिन या एक महीने के हों। साथ ही यह भी कहा गया कि रिचार्ज खत्म होने के बाद भी कम से कम एक साल तक इनकमिंग कॉल और मैसेज चालू रहने चाहिए। हालांकि अभी नियम के मुताबिक TRAI 90 दिन तक नंबर बंद नहीं होने देता।
टेलीकॉम प्लान पर नजर, यूजर्स को मिल सकती है राहत
फिलहाल टेलीकॉम कंपनियों को अपने प्लान तय करने की आजादी होती है, लेकिन TRAI इस बात पर नजर रखता है कि कहीं कंपनियां ग्राहकों का गलत फायदा तो नहीं उठा रहीं।
आने वाले समय में यूजर्स को राहत मिल सकती है और बार-बार रिचार्ज कराने का झंझट कम हो सकता है।