Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

TMH Jamshedpur: टीएमएच में सुरक्षाकर्मियों की गुंडागर्दी, हेलमेट न पहनकर आने पर हुआ विवाद, युवक को 8 गार्डों ने बेरहमी से पीटा, देखें VIDEO

TMH Jamshedpur: जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों की "गुंडागर्दी" का शर्मनाक चेहरा सामने आया है. अस्पताल में भर्ती अपने बीमार पिता का हालचाल जानने पहुंचे एक युवक के साथ एसआईएस (SIS) के सुरक्षा गार्डों ने अमानवीय व्यवहार किया. विवाद की शुरुआत तब हुई जब युवक को परिसर के भीतर हेलमेट पहनकर आने का निर्देश दिया गया. युवक ने जब नियम का पालन करते हुए हेलमेट पहना, तो वहां मौजूद गार्डों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते आठ गार्डों ने मिलकर निहत्थे युवक पर हमला बोल दिया और उसे लहूलुहान कर दिया.

अस्पताल परिसर बना रणक्षेत्र, परिजनों का जोरदार प्रदर्शन
गार्डों की इस हिंसक हरकत के बाद अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग टीएमएच पहुंचे और मुख्य द्वार जाम कर दिया. आक्रोशित परिजनों का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर तैनात ये गार्ड "गुंडों" की तरह व्यवहार कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि मरीजों के तीमारदारों के साथ अपराधियों जैसा सलूक करने वाले इन गार्डों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए. हंगामे के कारण अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस के समक्ष स्पष्ट मांग रखी है कि मारपीट में शामिल सभी आठों सुरक्षाकर्मियों को तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाए. स्थानीय लोगों का आरोप है कि टीएमएच में सुरक्षा एजेंसियों की मनमानी बढ़ती जा रही है और आए दिन आम लोगों के साथ बदसलूकी की खबरें आती हैं. परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल TMH परिसर पर QRT  टीम को तैनात कर दिया है. 

अस्पताल की छवि पर लगा दाग, सुरक्षा तंत्र पर सवाल
इस वारदात ने शहर के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ जहां लोग इलाज की उम्मीद में अस्पताल आते हैं, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा गार्डों की इस "गुंडागर्दी" ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की चुप्पी से लोगों में गहरा आक्रोश है. अब देखना होगा कि प्रबंधन निजी सुरक्षा एजेंसी के इन बेलगाम कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई करता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !