Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Jamshedpur News: जन शिकायत निवारण दिवस पर DC कर्ण सत्यार्थी ने सुनी आम लोगो की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश।

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मंगलवार को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रखंड और शहरी क्षेत्र से आए 35 से ज्यादा लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी अपनी परेशानियां रखीं।

इलाज, मुआवजा, जमीन विवाद से लेकर राशन-पेंशन तक की समस्याओं पर चर्चा 
लोगों ने इलाज, मुआवजा, जमीन विवाद, मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमीन पर अवैध कब्जा, स्कूल फीस, आर्म्स लाइसेंस, दुकान आवंटन, पार्किंग, राशन और पेंशन जैसी कई समस्याओं को आवेदन के जरिए सामने रखा।

उपायुक्त संबंधित विभागों को दिए निर्देश 
उपायुक्त ने सभी लोगों की बात ध्यान से सुनी और ज्यादातर आवेदनों को संबंधित विभागों को भेज दिया, ताकि उनका जल्द समाधान हो सके। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि हर आवेदन पर समय पर कार्रवाई होनी चाहिए।

कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान, बाकी मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश
इस दौरान कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया। बाकी मामलों को लेकर अधिकारियों को कहा गया कि इन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाएं।
उपायुक्त ने यह भी बताया कि जन शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि लोगों की समस्याओं का जल्दी से जल्दी समाधान किया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !