Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Rahul Target PM Modi: विदेश नीति को लेकर राहुल गांधी का हमला, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा अमेरिका और इजरायल की सुनते हैं पीएम मोदी

Rahul Target PM Modi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के हालिया संसद मे दिया गया भाषण के बाद केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की विदेश नीति अब असंतुलित हो गई है और यह एक व्यक्ति की सोच तक सीमित होती जा रही है.
राहुल गांधी ने क्या कहा
राहुल गांधी ने कहा कि भारत की विदेश नीति अब प्रधानमंत्री की निजी नीति बन गई है. उनके अनुसार, बड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर फैसले लेते समय सभी पक्षों को ध्यान में रखने के बजाय कुछ देशों की बात ज्यादा सुनी जा रही है.
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अमेरिका और इजरायल के अनुसार निर्णय लेते हैं और इस कारण भारत की स्वतंत्र स्थिति कमजोर हो सकती है. उन्होंने इसे एक संरचनात्मक गलती बताया, जिसे समय रहते ठीक करना आवश्यक है.

मिडिल ईस्ट संकट से जोड़ा मुद्दा
राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री मोदी संसद में पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में चल रहे तनाव और उसके प्रभाव पर बोल रहे थे. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में बताया था कि युद्ध के कारण
तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है
कई भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया गया है.सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है
इसी संदर्भ में राहुल गांधी ने सरकार की नीति पर सवाल उठाए.

आम जनता की चिंता 
राहुल गांधी ने कहा कि विदेश नीति के फैसलों का असर सीधे आम लोगों पर पड़ता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं. एलपीजी सिलेंडर महंगा हो सकता है. उनके अनुसार, अगर अंतरराष्ट्रीय हालात ठीक से नहीं संभाले गए, तो देश में महंगाई और बढ़ सकती है और लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

कोविड का भी बना मुद्दा 
राहुल गांधी ने अपने बयान में कोविड काल को भी याद किया. उन्होंने कहा कि उस समय भी कई कठिन परिस्थितियां सामने आई थीं. उन्होंने यह सवाल उठाया कि सरकार को उस दौर के प्रभावों और नुकसान के बारे में और स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए थी.

सर्वदलीय बैठक पर भी बयान
राहुल गांधी ने जानकारी दी कि वह अपने निर्धारित कार्यक्रम के कारण सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि नीति से जुड़ी जो गलतियां हैं, उन्हें सुधारने की जरूरत है.

मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच भारत की विदेश नीति को लेकर राजनीतिक बहस तेज और तीखी हो गई है. एक ओर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्थिति को संभालने और भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कर रही है, वहीं विपक्ष इन नीतियों के प्रभाव और दिशा पर सवाल उठा रहा है. आने वाले समय में यह मुद्दा और जोर पड़ सकता है,और चर्चा के विषय बन सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !