Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Giridih Road Accident: गिरिडीह में बड़ा हादसा टला, कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

Giridih Road Accident: गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के पचंबा स्थित बुढ़वा तालाब रेलवे बायपास सड़क पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां कोयला लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया. हालांकि ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है.
सड़क की खराब हालत बनी वजह
स्थानीय लोगों के कहना है कि, रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद से बायपास सड़क की स्थिति लगातार खराब होती गई है. सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है, जिससे यहां वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है. लोगों का कहना है कि इसी कारण इस इलाके में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. कई लोग पहले भी इन हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं.

प्रशासन पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक प्रशासन या संबंधित विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.

इस घटना के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेंगे या यह मामला भी केवल खबर बनकर रह जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !