Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Bodam News: बोड़ाम में महिला ने जहर खाकर दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Bodam: बोड़ाम थाना क्षेत्र के धवनी गांव में सोमवार शाम एक महिला द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

घर पर अचेत मिली महिला
मृतका की पहचान लक्ष्मी रानी सिंह (30) के रूप में हुई है, जो अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। जानकारी के अनुसार जब उसका पति संजय सिंह काम से घर लौटा, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी बिस्तर पर बेसुध पड़ी हुई है और उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

अस्पताल ले जाने पर हुई मौत की पुष्टि
स्थिति को गंभीर देखते हुए परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मानसिक तनाव की बात आई सामने
पति के अनुसार, बीते कुछ महीनों से उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने पूरी की कानूनी प्रक्रिया
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !