Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Jamshedpur Breaking: सोनारी के एक घर में फ्रिज के फटने से भीषण आग, खिड़की से कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

Jamshedpur: सोनारी के सी रोड स्थित जो-जो दुकान के पीछे एक घर में मंगलवार को फ्रिज में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

छत के रास्ते लोगों ने बचाई जान
आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हालात इतने भयावह हो गए कि लोगों ने मुख्य दरवाजे से निकलने के बजाय छत पर चढ़कर पड़ोसी के मकान की छत पर छलांग लगाकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

दमकल की देरी से बढ़ी परेशानी
घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, लेकिन टीम करीब आधे घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इस देरी के कारण आग और ज्यादा फैल गई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।



दो दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

इलाके में जुटी भारी भीड़
घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। आग की भयावहता को देखकर लोग काफी सहमे हुए नजर आए।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !