Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Adityapur Road Accident: अर्का जैन यूनिवर्सिटी की बस की टक्कर से दो घायल, आईआईटी मोड़ के पास हुआ हादसा

Adityapur Road Accident: आदित्यपुर के आईआईटी मोड़ और उत्कल मोड़ के समीप मंगलवार सुबह करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच एक सड़क हादसा हुआ. अर्का जैन यूनिवर्सिटी की बस (संख्या JH05DG-9253) ने दो व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में बाइक सवार शेख मोहम्मद नसीम और सड़क पार कर रहे करीब 50 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

ड्यूटी जा रहे युवक को पीछे से मारी टक्कर
घायल युवक मोहम्मद नसीम ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए निकल रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही यूनिवर्सिटी बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में उसकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और नसीम को शरीर में गंभीर चोटें आई हैं. चश्मदीदों के मुताबिक, बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे बाइक में जा घुसा.

बुजुर्ग के सिर और आंखों में आई चोट
स्थानीय लोगों की तत्परता से बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. जांच में पता चला कि इसी बस ने नसीम से पहले एक 50 वर्षीय व्यक्ति को भी अपनी चपेट में लिया था. वह व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी बस की सीधी टक्कर से उनका सिर फट गया और आंखों में भी गहरी चोट आई है. दोनों घायलों को इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बस को किया जब्त, चालक हिरासत में
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस को घेर लिया और चालक को पकड़कर आदित्यपुर थाने के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. स्थानीय निवासियों ने यूनिवर्सिटी बसों की अनियंत्रित रफ्तार पर रोष जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने और रिहायशी इलाकों में गति सीमा निर्धारित करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !