Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Palamu News: जिले में जमीन विवाद में चैनपुर चौक जाम

Palamu News: जिले के चैनपुर चौक पर मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गावा मोड़ के पास एक जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष को रास्ता नहीं दिए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया।
अंचल कार्यालय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 
इस विरोध में ग्रामीणों ने चैनपुर चौक को पूरी तरह जाम कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और अंचल कार्यालय के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में जमीन से जुड़े मामलों में अनियमितता बढ़ती जा रही है और प्रशासन इस पर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इस घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब चार घंटे तक जाम रहने के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !